फाइल- 14- लू लगने से अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

लू लगने से अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

राजपुर. थाना क्षेत्र के राजपुर बाजार स्थित कोऑपरेटिव बैंक के समीप लू लगने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी है. जिसकी पहचान नहीं हो सकी है हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति पिछले दो दिन से बैंक के आसपास बेसुध अवस्था में पड़ा था. जिसको आसपास के लोगों ने देखा था. लेकिन किसी ने इसे अस्पताल नहीं पहुंचाया. तब तक शनिवार की दोपहर तेज धूप एवं लू से इसकी मौत हो गयी. मृत अवस्था में पड़े इस व्यक्ति को देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पहचान के लिए शव गृह बक्सर में रख दिया है. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इसके पास से कोई कागजात नहीं मिला है. जिसकी पहचान अभी तक नहीं हुई है. कोई भी व्यक्ति जो इसको पहचानता है, वह जाकर पहचान करें. इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जायेगा. चौकीदार के माध्यम से अन्य गांव में भी इसके फोटो को भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >