मीनापुर : हैदराबाद में मार्बल में दबने से मीनापुर के मजदूर की मौत

हैदराबाद में मार्बल लोड करते समय मीनापुर के उमेश पासवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।

बीते रविवार की शाम हुई थी घटना, बुधवार को लाया गया शव मार्बल लोड-अनलोड करने का काम करता था उमेश प्रतिनिधि, मीनापुर रामपुरहरि थाना क्षेत्र की धर्मपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 (नूरछपड़ा) निवासी स्व. प्रह्लाद पासवान के पुत्र उमेश पासवान (35) का शव बुधवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

सरपंच पुत्र रिक्की कुमार ने बताया कि रविवार की शाम उमेश की मौत हो गयी थी. वह हैदराबाद में महावीर स्टोन मार्ट फैक्ट्री में मार्बल लोड-अनलोड का काम करता था. गाड़ी पर मार्बल लोड करके कहीं अनलोड करने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में गाड़ी का पिछला चक्का पंचर हो गया, जिससे मार्बल भरभरा कर गिर गया. उमेश मार्बल पर ही बैठा हुआ था, जिसमें दबने से उसकी मौत हो गयी.

साथ बैठे तीन अन्य मजदूर जख्मी है. घायलों में उमेश के ही गांव का राजीव रंजन भी है. स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है. उसके परिवार में पत्नी, दो बेटी व दो बेटा है, जिसमें सोनाली कुमारी (10), सोनम कुमारी (8), यश कुमार (5) और सुमित कुमार (दो) है. घटना को लेकर पत्नी पूजा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है. वह घर का इकलौता चिराग था. ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumargupta

पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >