शादीशुदा प्रेमिका गयी दूध लेने, प्रेमी फंदे से झूल गया, अब पुलिस कर रही प्रेमिका से पूछताछ

जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर ठाकुर गली में एक प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना उस वक्त हुई जब प्रेमिका बाजार से दूध लाने के लिए निकली थी. जब वापस लौटी तो देखा कि प्रेमी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है.

पटना. जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर ठाकुर गली में एक प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना उस वक्त हुई जब प्रेमिका बाजार से दूध लाने के लिए निकली थी. जब वापस लौटी तो देखा कि प्रेमी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है.

दरअसल प्रेमी 25 वर्षीय रवि कुमार कई दिनों से शादीशुदा महिला के साथ किराये के कमरे में रह रहा था. प्रेमिका का नाम मेनका है. रवि और मेनका मूलरूप से नालंदा जिले के हरनौत के रहने वाले हैं.

पुलिस ने बताया कि वारदात के दिन रवि ने मेनका को दूध लाने के लिए बाजार भेजा. जब वह वापस लौटकर आयी तो उसने देखा कि रवि दुपट्टे के फंदे पर लटका है. स्थानीय लोगों ने ही इस घटना की खबर पुलिस को दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर लिया. बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर दी, जिसके बाद परिवारवाले पटना पहुंचे. मृतक के परिवार वालों ने प्रेमिका पर रवि को मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है.

अपनी पत्नी को छोड़, प्रेमिका के साथ रह रहा था रवि

मिली जानकारी के अनुसार एक साल पहले ही रवि की शादी हुई थी. उसकी पत्नी गर्भवती है. वह फिलहाल अपने मायके में है. जांच में पता चला कि दो-तीन साल पहले रवि और मेनका की पहचान हुई थी.

इसके बाद रवि अपनी पत्नी को छोड़ कर प्रेमिका के साथ पटना में रह रहा था. रवि को घरवालों ने कई बार समझाया कि पत्नी को अपने साथ ले जाओ, लेकिन वह नहीं मानता था. प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. लेकिन प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >