बिहार में महाटीकाकरण आज, 45 लाख वयस्क टीका के लिए हैं तैयार

राज्य में कोरोना टीकाकरण महाभियान का आयोजन गुरुवार को किया जायेगा. इसके लिए राज्य के 45 लाख लोग टीका के लिए तैयार हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराये गये सर्वे में इतनी लोगों की पहचान हो चुकी है.

पटना. राज्य में कोरोना टीकाकरण महाभियान का आयोजन गुरुवार को किया जायेगा. इसके लिए राज्य के 45 लाख लोग टीका के लिए तैयार हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराये गये सर्वे में इतनी लोगों की पहचान हो चुकी है. राज्य में साढ़े छह करोड़ लोगों का सर्वे किया गया है, जिसमें सभी तरह के आंकड़े जुटाये गये हैं.

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में टीकाकरण को लेकर महासर्वे कराया गया था. इसमें आंगनबाड़ी सेविका, आशा और एएनएम को घर-घर जाकर सर्वे करने का काम दिया गया था. यह सर्वे वोटर लिस्ट के आधार किया गया.

सर्वे में यह पता करना था कि कितने वयस्कों को पहला डोज, कितने को दूसरा डोज दिया गया है, जबकि कितने लोग अभी तक बिना टीका वाले हैं. सर्वे के दौरान यह भी पाया गया कि कई हजार लोगों की मौत भी इस दौरान हो गयी है, जिनको टीकाकरण के लक्ष्य में शामिल किया गया था.

गुरुवार को आयोजित होने वाला टीकाकरण अभियान में टीका के लिए तैयार लोगों को वैक्सीनेशन करने की अधिकाधिक कोशिश की जायेगी. इसके लिए सभी जिलों को वैक्सीन भेज दिया गया है. साथ ही उन्होंने टीका का लक्ष्य भी निर्धारित कर लिया है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >