खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा महानंदा का जलस्तर, गंगा, कोसी में उतार-चढ़ाव जारी

महानंदा नदी का जलस्तर गुरुवार को कई स्थानों पर खतरे निशान से ऊपर मापा गया. शुक्रवार को भी यह नदी झौआ, कुर्सेल व दुर्गापुर में लाल निशान से ऊपर बह रही है. इस नदी के जलस्तर में कुछ स्थानों पर कमी दर्ज की गयी. जबकि कुछ स्थानों पर स्थिर है. जबकि गंगा, कारी कोसी व कोसी नदी स्थिर है. बरंडी नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी है.

कटिहार : महानंदा नदी का जलस्तर गुरुवार को कई स्थानों पर खतरे निशान से ऊपर मापा गया. शुक्रवार को भी यह नदी झौआ, कुर्सेल व दुर्गापुर में लाल निशान से ऊपर बह रही है. इस नदी के जलस्तर में कुछ स्थानों पर कमी दर्ज की गयी. जबकि कुछ स्थानों पर स्थिर है. जबकि गंगा, कारी कोसी व कोसी नदी स्थिर है. बरंडी नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी है.

पिछले 24 घंटे से इन नदियों के जलस्तर में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गयी है. हालांकि अभी भी बरंडी व महानंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. महानंदा का पानी कई गांवों में घुस गया है. कई सड़कों पर तीन से चार फीट पानी का तेज बहाव हो रहा है. जिससे कई ग्रामीण सड़कों पर आवागमन ठप हो गया है.

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ शुक्रवार की सुबह जलस्तर 31.59 मीटर था, जो छह घंटे के बाद जलस्तर एक सेंटीमीटर घटकर 31.58 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 31.20 मीटर था, जो छह घंटे बाद 31.20 मीटर ही रहा. कुर्सेल में शुक्रवार की सुबह 31.65 मीटर था, जो छह घंटे बाद दोपहर को यहां का जलस्तर 31.64 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 28.37 मीटर था, जो छह घंटे बाद जलस्तर 28.37 मीटर ही रहा.

गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 27.05 मीटर था, जो शुक्रवार की दोपहर में 27.05 मीटर ही रहा है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर में 30.25 मीटर था, जो छह घंटे बाद 30.25 मीटर ही रहा. धबोल में इस नदी का जल स्तर शुक्रवार की सुबह 29.65 मीटर था. छह घंटे बाद दोपहर 12 बहे यहां का जलस्तर 29.65 मीटर ही रहा है.

गंगा, कारी कोसी व कोसी नदी का जलस्तर शुक्रवार को शांत रहा है. जबकि बरंडी नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार गंगा नदी के रामायणपुर में शुक्रवार की सुबह 26.10 मीटर दर्ज किया गया, जो छह घंटे बाद यहां का जलस्तर 26.10 मीटर ही रहा. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 29.24 मीटर दर्ज किया गया. छह घंटे बाद शुक्रवार की दोपहर 29.24 मीटर ही रहा.

बरंडी नदी का जलस्तर एनएच-31 के डूमर पर शुक्रवार की सवेरे 30.60 मीटर दर्ज किया गया. जबकि छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.61 मीटर ही गया है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार की सवेरे 29.60 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर 29.60 मीटर ही रहा. कारी कोसी नदी के चेन संख्या 389 में जलस्तर 27.25 मीटर था. छह घंटे बाद शुक्रवार की दोपहर में यहां का जलस्तर 27.25 मीटर ही रहा है.

posted by ashish jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >