महाकुंभ भगदड़ में बिहार के मृतकों की संख्या पहुंची 16, सिर्फ गोपालगंज के इतने लोगों की मौत

Mahakumbh News: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में बिहार के मृतकों की अब संख्या 16 हो गयी है. सिर्फ गोपालगंज के 5 लोगों की मौत हो चुकी है. अब भी कई लोग लापता हैं.

Mahakumbh News: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में बिहार के मृतकों की अब संख्या 16 हो गयी है. मृतकों में शुक्रवार को सारण जिले की मां-बेटी और भोजपुर, गोपालगंज व शेखपुरा जिले की एक-एक महिला की और पहचान हुई है. सारण के इसुआपुर प्रखंड की डुमरी छपिया पंचायत के छपिया गांव की 60 वर्षीय मीना देवी, उनकी 19 वर्षीय पुत्री लड्डू कुमारी और भोजपुर के अगिआंव बाजार थाना के पीटाठ गांव निवासी धनेश रजक की 45 वर्षीय पत्नी पूनम देवी की मौत भी भगदड़ में हुई है.

फोटो से गांव के लोगों ने की पहचान

सोशल मीडिया पर अस्पताल में खींचे गये फोटो से गांव के लोगों ने दोनों की पहचान की. वहीं, भोजपुर की पूनम देवी जेठानी के साथ महाकुंभ गयी थी. वहीं, गोपालगंज से मरनेवालों की संख्या पांच हो गयी है. पांचवीं मृतका फुलवरिया के सवनहां गांव के सुभाष तिवारी की 65 वर्षीया पत्नी माया देवी हैं. शेखपुरा जिले के अरियरी थाने के भोजडीह गांव की 55 वर्षीया महिला चांदो देवी की मौत हो गयी.

Also Read: नीतीश सरकार ने केंद्र से मांगा है 1.5 लाख करोड़ रुपये का बजट, जानिए क्या-क्या मिलने की है उम्मीद

गुरुवार को 11 लोगों की हुई थी मौत की पुष्टि

बता दें कि मंगलवार की रात को प्रयागराज महाकुंभ में संगम नोज पर हुई भगदड़ में बिहार के लोगों की मौत का आंकड़ा बुधवार को आठ था. जिन लोगों की पहचान हो सकी थी. गुरुवार को तीन और मृतकों की पहचान हुई और अबतक बिहार के 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी. बांका, बगहा और औरंगाबाद के एक-एक श्रद्धालु की मौत की पुष्टि गुरुवार को हुई. शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जब मृतकों की संख्या 16 पहुंच चुकी है. इधर कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >