दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित बसबरिया कोशी नहर के पास एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

मधवापुर. साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित बसबरिया कोशी नहर के पास एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा जख्मी हो गया. मृतक की पहचान खिरहर थाना क्षेत्र के सोनई गांव निवासी 25 वर्षीय ऋषभ कुमार के रूप में की गयी है. जबकि जख्मी की पहचान मधवापुर थाना क्षेत्र के बैरबा गांव निवासी राजेश राम के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक साहरघाट से बसबरिया की ओर जा रहा था, जहां एक साइकिल को बचाने में सामने से आ रही दूसरे बाइक से टक्कर लग गयी. जहां दोनों बाइक सवार जख्मी होकर गिर गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिये स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया. जहां ऋषव कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया. जिसे इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों बाइक को जप्त कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >