बिजली करेंट से युवक की मौत

लौकहा थाना क्षेत्र के 16 आरडी के निकट 11 हजार वोल्ट के चपेट में आने पर एक युवक की मौत हो गई.

खुटौना. लौकहा थाना क्षेत्र के 16 आरडी के निकट 11 हजार वोल्ट के चपेट में आने पर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मो. अब्बास 25 वर्ष के रूप में की गई है. वह चतुर्भुज पिपराही गांव का रहने वाला बताया गया है. बता दें कि मृतक युवक खेत में काम कर रहा था. अचानक बिजली तार टूटकर खेत में गिरा और तार के चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने लौकहा पुलिस को सूचना दी. समाचार संप्रेषण तक लाश पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >