अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित एसएच 75 पथ पर बसबरिया कोसी नहर के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी.

मधवापुर. साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित एसएच 75 पथ पर बसबरिया कोसी नहर के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पिहवाड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय आनंद पांडे के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार युवक साहरघाट से अपने घर पिहवाड़ा जा रहा था. जहां कोसी नहर के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से वह जख्मी होकर गिर गया. जानकारी मिलते ही साहरघाट पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी युवक को इलाज के लिए दरभंगा भेज दिया. जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन चालक फरार बताया जा रहा है. इस संबंध में साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >