Madhubani News : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी बाजार में रविवार की देर शाम एक साइकिल सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी,

रामपट्टी.

राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी बाजार में रविवार की देर शाम एक साइकिल सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी, शव की शिनाख्त नहीं हुई. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान तेज आंधी बारिश होने से जाम समाप्त हो गया. जानकारी के अनुसार, एक युवक साइिकल से मधुबनी से रामपट्टी की ओर आ रहा था. जबकि दूसरी ओर से एक बाइक जा रही थी. बाजार में साइकिल से बाइक टकरा गयी. घटना में साइकिल सवार गिर गया. अचानक एक तेज अज्ञात चार पहिया वाहन ने युवक को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस को लोगों ने दी.

इलाज से तंग आकर युवक ने फांसी लगा दी जान

लखनौर.

थाना के बथनाहा में 20 वर्षीय पिंटू कुमार ने रविवार को फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. मृतक की माता अनार देवी ने कहा है कि उनका बेटा पिंटू मानसिक रूप से विक्षिप्त था. बंगलौर से उनका इलाज चल रहा था. सुबह करीब 9 बजे घर में गला में कपड़ा से फंदा लगाकर फांसी लगा ली. फलस्वरूप उनका निधन हो गया. थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि मामले में यूडी एफआइआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >