Madhubani News : शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से हुई देवी सरस्वती की आराधना

पोलस्टार स्कूल में निदेशक कैलाश भारद्वाज की देखरेख में देवी सरस्वती पूजा हुई.

Madhubani News : मधुबनी. पोलस्टार स्कूल में निदेशक कैलाश भारद्वाज की देखरेख में देवी सरस्वती पूजा हुई. जिसमें स्कूल के प्राचार्य डॉ. भारती झा सहित स्कूल के सभी शिक्षक व छात्रों ने भाग लिया. इधर, माउंट कारमेल स्कूल जयनगर शाखा व मधुबनी शाखा में भी सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ. इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रवीण कुमार सिंह व रूपाली सिंह ने सभी बच्चों को शुभकामना दी. क्रिएटिव पब्लिक स्कूल बाबू साहेब चौक पर निदेशक एसएन लाल की देख रेख पूजा का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूल के प्राचार्य नंदन कुमार सहित सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने भाग लिया. इस अवसर पर सभी स्कूलों में बच्चों ने गीत संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया. सेंट्रल पब्लिक स्कूल थाना चौक पर निदेशक राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >