Madhubani News : लक्ष्य व एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए कार्यशाला आयोजित

शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लक्ष्य और एनक्यूएएस प्रमाणीकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

मधुबनी.

जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने व मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लक्ष्य और एनक्यूएएस प्रमाणीकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन एवं स्त्री प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. रागिनी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला का उद्देश्य प्रसव कक्ष को लक्ष्य प्रमाणीकरण एवं अस्पताल के विभिन्न विभागों के संगठनात्मक प्रक्रियाओं को मजबूत करना, क्षमता वृद्धि एवं विभिन्न प्रकार के चुनौतियों का समाधान करना है. कार्यशाला में प्रसव कक्ष के स्टाफ नर्स, ऑपरेशन थिएटर के स्टाफ नर्स, ममता वर्कर, हाउसकीपिंग स्टाफ शामिल रहे. एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान डाॅ. राजीव रंजन ने एनक्यूएएस एवं लक्ष्य कार्यक्रम में आ रही खामियों को लेकर चर्चा की. उन्होंने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण से प्राथमिक स्तर पर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा. गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. प्रमाणीकरण होने से स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं से स्थानीय लोगों का विश्वास स्वास्थ्य संस्थानों पर बढ़ेगा. इससे हेल्थ इंडिकेटर में भी वृद्धि होगी.

चिकित्सा संस्थान को साफ-सुथरा रखे, स्वच्छ व बेहतर बनाने पर बल

कार्यशाला में पिरामल के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार चेतन ने कहा कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम के तहत चिकित्सा संस्थान साफ-सफाई व उपकरणों के रखरखाव का बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं. उन्होंने क्वालिटी एश्योरेंस से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से रू-ब-रू कराते हुए चिकित्सा संस्थान को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ व बेहतर बनाने पर बल दिया. उन्होंने चेकलिस्ट के अनुसार काम करने के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी. चिकित्सा संस्थान पर स्वच्छता, हाइजीन, वेस्ट मैनेजमेंट, संक्रमण रोकथाम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के बारे में भी जानकारी दी. साथ ही एसेसमेंट की मॉनिटरिंग करने के लिए सेल्फ एसेसमेंट करने को कहा. इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ राजीव रंजन, गायनिक डॉ. रागिनी, पीरामल फाउंडेशन के स्टेट रिप्रेजेंटेटिव कुमार चेतन, पिरामल जिला लीड महेंद्र सिंह सोलंकी प्रसाद, डॉ. सुमन, डीसीक्यूए डॉ. रवि, पूनम कुमारी, माधुरी कुमारी, नीलमणि सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >