Madhubani News : महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने लखनौर प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

लखनौर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को महागठबंधन घटक दलों के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार के खिलाफ धरना दिया.

लखनौर. लखनौर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को महागठबंधन घटक दलों के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार के खिलाफ धरना दिया. इसकी अगुआई पूर्व विधायक राम नरेश पांडेय ने की. अध्यक्षता भाकपा के उपेंद्र सिंह ने की. उन्होंने कहा कि वोट चोरी, सरकारी तंत्र के दुरुपयोग और पूंजी के सहारे हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को रद्द किया जाना चाहिए. महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन को अपना 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. प्रमुख मांगें में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को रद्द करने, एसआइआर पर रोक लगाने, इवीएम में कथित गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच करने, एसआइआर के माध्यम से 69 लाख मतदाताओं को मतदान से वंचित किए जाने के आरोप की जांच करना शामिल है. धरना देने वालों में रामदेव मंडल, योगनाथ मंडल, सरोज कुमार, तिलिया देवी, जीवछ सिंह, शिव कुमार यादव, कामेश्वर प्रसाद यादव और मदन कुमार मिश्र शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >