Madhubani News : होली के गीतों पर महिला व पुरुषों ने खूब ठुमके लगाए

महाराजगंज स्थित विवाह भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ.

मधुबनी. महाराजगंज स्थित विवाह भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. होली के गीतों पर उपस्थित महिला एवं पुरुषों ने लोग खूब ठुमके लगाए. आयोजक काजोल पूर्वे व प्रह्लाद कुमार पूर्वे ने कहा कि सनातन परंपरा में होली यानी फगुआ महत्वपूर्ण पर्व ही नहीं बल्कि एक उत्सव भी है. चूंकि वसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति सज-धज कर अपने सौंदर्य की आभा के साथ उपस्थित हो जाती है. जाहिर है इससे मानव चेतना प्रभावित होती है. भारतीय परंपरा में यह समय उत्सव का काल होता है. जिसे अलग-अलग क्षेत्रों के जनमानस अपनी लोक परंपराओं के आधार पर प्रकृति के साथ एक हो जाने के लिए उत्सव मनाते हैं. मौके पर पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, प्रदेश अध्यक्ष जेडीयू महिला प्रकोष्ठ भारती मेहता, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय यादव, शीतलांबर झा, बलराम साहू, दोरिक पूर्वे सहित शहर के महिला एवं पुरुष मौजूद थे. अध्यक्षता मोहन राउत व मंच संचालन प्रो राकेश नायक ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >