भुतही बलान नदी से महिला का शव बरामद

पुलिस ने नरहिया थाना क्षेत्र के एनएच 57 पुल के नीचे भुतही बलान नदी से रविवार को एक महिला का शव बरामद किया है.

फुलपरास. पुलिस ने नरहिया थाना क्षेत्र के एनएच 57 पुल के नीचे भुतही बलान नदी से रविवार को एक महिला का शव बरामद किया है. नदी में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों में चर्चा है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को पुल के नीचे भुतही बलान नदी में फेंक दिया गया है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नदी में शव देखने के लिए आस-पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने नदी में शव मिलने की सूचना नरहिया थाने को दी. शव मिलने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा सहित अन्य पुलिस कर्मी वहां पहुंचकर आधा घंटा से अधिक समय तक घटनास्थल का मुआयना किया. लोगों से पूछताछ कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >