Madhubani News : खेत में बकरी चराने के विवाद में महिला की मौत

खेत में बकरी चराने को लेकर हुये विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई.

जयनगर.

खेत में बकरी चराने को लेकर हुये विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें एक महिला जख्मी हो गयी. जख्मी महिला का डीएमसीएच दरभंगा में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की है. विदित हो कि जयनगर थाना क्षेत्र के बलडीहा में शुक्रवार को सूबेदा खातून मृतिका शाहजहां खातून के खेत में बकरी चरा रही थी. जहां शाहजहां खातून ने खेत में बकरी चराने से मना किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी. आवाज़ सुनकर सुबेदा खातून के परिजन खेत में पहुंचे. सभी मिलकर शाहजहां खातून के साथ मारपीट करने लगे. इसी बीच सुबेदा खातून ने धारदार (खुरपी) से हमला कर दिया. जिससे शाहजहां खातून का सिर फट गया. जख्मी शाहजहां खातून को स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया, जहां घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

मृतिका की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के बलडीहा वार्ड 2 निवासी शाहजहां खातून 45 वर्ष के रूप में हुई है. जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि मृतिका शाहजहां खातून के पुत्र अब्दुल हाफिज के आवेदन पर कांड दर्ज किया गया है. जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस दो नामजद को गिरफ्तार कर लिया. तीसरे के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >