जल संरक्षण व कचरा प्रबंधन बढ़ती आबादी के लिए जरूरी : नगर आयुक्त

मधुबनी में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला में नगर आयुक्त ने जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और विज्ञान में नवाचार के महत्व पर जोर दिया।

बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

प्रतिनिधि, मधुबनी

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को रीजनल सेकेंडरी स्कूल में हुआ. कार्यशाला का विषय निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार था. उद्घाटन नगर आयुक्त उमेश भारती, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य संरक्षक एवं रीजनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ आर एस पाण्डेय, शैक्षणिक समन्वयक सह प्राचार्य डॉ मनोज कुमार झा, प्रो कुंवर जी राउत, इंजीनियर प्रत्यूष परिमल , सीताराम यादव ने ने किया. मौके पर नगर आयुक्त उमेश भारती ने कहा कि जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन बढ़ती आबादी के लिए बहुत जरूरी है. शिक्षकों को इसके लिए विद्यालय में बच्चों को जागरूक करना होगा. उन्होंने कहा कि वर्षा जल संरक्षण के साथ सोलर ऊर्जा पर और अधिक काम करने की जरूरत है. कार्यक्रम में पहुंचे डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता आनंद वर्मा ने कहा कि बच्चों का कांसेप्ट क्लियर कीजिए. उन्हें प्रोत्साहित कीजिए. बच्चों के दिमाग में सवाल है, उसका समाधान हमको करना है. आप विज्ञान शिक्षक है, आप बच्चों को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित कीजिए. आपका काम है अपने विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित करना. ताकि वह और अच्छा कर सके. डीपीओ ने कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग एनसीईआरटी की बहुत अच्छी है. प्रो कुंवर जी राउत ने कहा कि विज्ञान में नवाचार बहुत जरूरी है. डॉ आर एस पाण्डेय ने कहा कि जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, कचरा प्रबंधन पर बच्चे नए प्रोजेक्ट बनाकर राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं. जरूरत है शिक्षकों को इसमें सहयोग करने की. डॉ मनोज कुमार झा ने कहा कि नवाचार से बच्चो की स्कूल में अलग पहचान बनेगी. नए प्रोजेक्ट सामने आएंगे. प्रत्यूष परिमल ने कहा कि विज्ञान से ही देश और समाज का विकास संभव है. जरूरत है इसे निरंतरता की. सीताराम यादव, रविंद्र झा एवं मिडिल स्कूल महथा के प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रेम नाथ गोसाईं ने कार्यशाला में विस्तार से मुख्य विषय एवं उप विषयों पर प्रकाश डाला. मौके पर कलुआही के प्रभारी सीओ योगेंद्र कुमार, जिला समन्वयक डॉ एस एन ठाकुर, उत्क्रमित हाई स्कूल महमदपुर के प्रधानाध्यापक रमाकर झा, जफरा हाई स्कूल के शिक्षक शुभचंद्र झा, महराजपुर हाई स्कूल के अजीत झा, जितेंद्र गिरी, सुभाष झा, पवन तिवारी, राजीव कुमार, अमित शाही, राजा राम झा, पंकज झा, सुमित चौधरी, रौशन कुमार, अविनाश कुमार, गुड़िया झा आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nagendra nath jha

Published by: Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >