Madhubani News : चौकीदार दफादार संघ मांगों के लिए पटना में देंगे धरना

जिला दफादार चौकीदार संघ के सदस्य 16 सितंबर को पटना में प्रदर्शन करेंगे.

मधुबनी. जिला दफादार चौकीदार संघ के सदस्य 16 सितंबर को पटना में प्रदर्शन करेंगे. शुक्रवार को समाहरणालय के सामने कामेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों दफादर चौकीदारों ने धरना दिया. इस अवसर पर संघ के मुख्य अतिथि सह राष्ट्रीय सचिव डॉ. संत सिंह ने कहा कि 2014 में बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली में संशोधन कर स्वैच्छिक सेवा निवृत्त के तहत आश्रितों की बहाली का प्रावधान किया था. उन्होंने कहा कि सभी दफादार चौकीदार पेरियार रामास्वामी के जन्म दिन के पूर्व संध्या पर 16 सितंबर को पटना में धरना देंगे. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बजरंगी यादव, कारी महतो,सूर्यनाथ यादव, मो. आशा उद्दीन, राम भरोस पासवान, ठकाई यादव,जगदीश मुखिया, कैलाश साह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >