2500000 लाख फिरौती नहीं देने पर चौकीदार के बेटे की हत्या, मधुबनी के झंझारपुर में मची सनसनी

Bihar Crime: मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल में रविवार को 12 वर्षीय बच्चे की हत्या से सनसनी फैल गई. अररिया संग्राम थाने के चौकीदार के बेटे की लाश खेत से बरामद हुई. दो दिन पहले अपहरणकर्ताओं ने 25 लाख की फिरौती मांगी थी.

Bihar Crime: मधुबनी जिले के झंझारपुर में रविवार को एक दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई. अररिया संग्राम थाने के चौकीदार के 12 वर्षीय बेटे की लाश गांव के ही एक खेत से बरामद हुई है. मृतक अररिया संग्राम पंचायत के पिपरौलिया गांव का रहने वाला था.

खेत से बरामद हुई लाश

जानकारी के मुताबिक, बच्चा 13 अक्टूबर को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. दो दिन बाद अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि रविवार को बच्चे की लाश खेत से बरामद हो गई.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

छावनी में तब्दील इलाका

घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम की चेतावनी दी है. भीड़ के बढ़ते गुस्से को देखते हुए पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है.

पुलिस प्रशासन से नाराजगी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चे की हत्या कब और कैसे की गई. स्थानीय लोग इसे पुलिस-प्रशासन की नाकामी बता रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: इस तरह बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, 6 दिन तक करेंगे धुआंधार रैली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >