वार्ड सदस्य के साथ मारपीट, नौ लोगों पर प्राथमिकी

बसैठ पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची से नाम कटवाने का आरोप लगाकर वार्ड सदस्या के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है.

बेनीपट्टी. थाना क्षेत्र के बसैठ पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची से नाम कटवाने का आरोप लगाकर वार्ड सदस्या के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित वार्ड सदस्या ने बेनीपट्टी थाना में पंचायत के ही 9 लोगों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है. थाना को दिये आवेदन में बसैठ पंचायत के वार्ड 11 की पीड़ित वार्ड सदस्या श्यामतोला देवी ने कहा है कि बीते 14 मार्च को उनके पड़ोसी लडडू माली, लाल माली, पप्पू माली, किशुन माली, चांदनी कुमारी, सोनी देवी, आरती देवी, रंजू देवी और उषा देवी ने एक साथ मिलकर आवास योजना की सूची से नाम कटाने का झूठा आरोप लगाकर उसे व उसके पुत्र के साथ बुरी तरह मारपीट की. वादी ने उल्लेख किया है कि 14 मार्च की शाम 5 बजे के आस पास के पड़ोसी लड्डू माली आया और पीएम आवास योजना की सूची में किशन माली का नाम शामिल नहीं होने के कारण गाली गलौज व मारपीट करने लगा आरोपितों ने उसके गले में फंदा डालकर जान मारने की भी कोशिश की. जबकि आरोपितों में शामिल रंजू देवी के नाम से पहले ही पीएम आवास योजना की सूची में नाम अंकित है और मार्च 2019 में उनके प्रस्तावित गृह निर्माण स्थल का जिओ टैगिंग भी हो चुका है. बीते 12 मार्च को उसके नाम से आवास योजना मद की 1 लाख 20 हजार की राशि सेंशन भी हो चुका है. इस बाबत बेनीपट्टी थाना के अपर थानाध्यक्ष कंदन बासुकी ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >