Madhubani News : नगवास में 25 सितंबर को पैक्स चुनाव के लिये चार बूथों पर होगा मतदान

प्रखंड के नगवास पैक्स चुनाव का रास्ता साफ हो गया. चुनाव के लिए अब 25 सितंबर को चार बूथों पर मतदान होना है.

बेनीपट्टी. प्रखंड के नगवास पैक्स चुनाव का रास्ता साफ हो गया. चुनाव के लिए अब 25 सितंबर को चार बूथों पर मतदान होना है. जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है. बता दें कि नगवास में 25 जुलाई को मतदान होना था. जिसको लेकर 12 से 14 जुलाई को नामांकन की प्रक्रिया भी की गई थी. जिसमें अध्यक्ष पद के लिये कुल पांच प्रत्याशी सोनू कुमार सिंह, राम किशोर ठाकुर, भरत कुमार सिंह, द्रोपती देवी, आशीष कुमार झा और कार्यकारणी सदस्य के लिये 18 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. नामांकन के अंतिम दिन ही बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की अधिसूचना संख्या-2009 दिनांक 20.06.2025 के आलोक में चुनाव को वोटर लिस्ट में विवाद के कारण स्थगित कर दिया गया था. जिसे सुलझाने के बाद एक बार पुनः 12 और 13 सितंबर को नामांकन की प्रक्रिया की गई. जिसमें किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. जहां पूर्व के नामांकन ही यथावत रह गये. जिसकी 15 व 16 सितंबर को संवीक्षा की गई. जिसमें सभी नामांकन वैद्य पाए गये. आरओ सह बीडीओ महेश्वर पंडित ने बताया कि 18 सितंबर को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया की जायेगी. उसके बाद 25 सितंबर को मध्य विद्यालय नगवास के चार बूथों पर मतदान कराया जायेगा. जिसमें 2799 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान संपन्न होने के उपरांत उसी दिन प्रखंड कार्यालय स्थित मेघदूतम टीपीसी भवन में मतगणना की प्रक्रिया की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >