Madhubani News : मोबाइल डिमांस्ट्रेशन वैन से मतदाताओं को किया जागरूक

राजनगर विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान का कार्य पूर्ण कर लिया.

मधुबनी. राजनगर विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान का कार्य पूर्ण कर लिया. कुल 350 मतदान केंद्र को बूथ-स्तर तक जाकर कवर किया गया है. अब तक 1620 मतदाताओं ने डमी मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की. देखा की वोट डालने पर वीवीपैट से पर्ची कैसे निकलती है. ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मतदाताओं ने इसे बेहद उपयोगी पहल बताया. इस क्रम में शनिवार को बिस्फी विधानसभा के बूथ संख्या 327, 328, 329, 336, 337, 341, 342, 354 और 355 पर कुल 130 मतदाताओं ने डमी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया. यहां उपस्थित महिला मतदाताओं ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से अब उन्हें मतदान के दिन किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी. वहीं, नये मतदाताओं ने भी आत्मविश्वास के साथ मतदान प्रक्रिया को समझा और इसे चुनाव आयोग की सराहनीय पहल बताया. बूथ संख्या 328 की एक महिला मतदाता ने कहा कि पहले हमें मशीन चलाने में हिचक होती थी, लेकिन अब सब कुछ स्पष्ट और आसान लग रहा है. बूथ संख्या 341 के एक युवा मतदाता ने बताया हम पहली बार वोट डालेंगे. अब हमें बिल्कुल विश्वास है कि मतदान दिवस पर बिना गलती आत्मविश्वास से वोट डाल पाएंगे. ईडीसी अनुमंडल स्तर पर लगातार मतदाताओं को मशीन और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है. मोबाइल डिमांस्ट्रेशन वैन गांव गांव और बूथ-स्तर तक पहुंचकर मतदाताओं को हैंड्स-ऑन डेमो कराया जा रहा है. इन दोनों प्रयासों से मतदाताओं में विश्वास और पारदर्शिता बढ़ रही है तथा शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. राजनगर विधानसभा के सभी 350 बूथों को कवर करना इस अभियान की बड़ी सफलता है. जिला प्रशासन सभी मतदाताओं से अपील करता हैं कि वह इन अवसर का लाभ उठाएं और डमी मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर मतदान दिवस के लिए पूरी तरह तैयार रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >