Madhubani News : ऐतिहासिक व स्वर्णिम होगा विराट हिंदू सम्मेलन

संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन में संगोष्ठी के लिए ब्रह्मदेव चंद्रकला अंतर महाविद्यालय के प्रांगण में बैठक हुई.

Madhubani News : खजौली. संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन में संगोष्ठी के लिए ब्रह्मदेव चंद्रकला अंतर महाविद्यालय के प्रांगण में बैठक हुई. अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह ने की. बैठक का प्रारूप जिला प्रचारक बसंत कुमार एवं राम नारायण यादव ने संयुक्त रूप से रखा. विराट हिंदू महासम्मेलन प्रखंड के तीन स्थानों पर निर्धारित किया गया.1 फरवरी को श्री राम जानकी मंदिर सुक्खी, 8 फरवरी को ब्रह्मदेव चंद्रकला कॉलेज खजौली, 15 फरवरी को कन्हौली में होगा. सम्मेलन में साधु- संत बुद्धजीवी किसान मजदूर छात्र- नौजवान महिलाएं शामिल होगी. वहीं, 25 सदस्यीय समिति सकल हिंदू समाज की ओर से बनाया गया है. जिसमें कार्यक्रम पालक मुखिया अजय सिंह, संयोजक कन्हौली मुखिया अर्जुन सिंह, सह संयोजक जिला पार्षद जितेंद्र भारती, छोटे सिंह, लोजपा आर के प्रदेश सचिव विश्वजीत आनंद, करण सिंह, सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष समाजसेवी कुंदन सिंह, सह कोषाध्यक्ष विजय भारती को मनोनीत किया गया. आयोजन समिति सदस्य मनोज शर्मा, प्रो गंगा प्रसाद, मनोज सिंह, ललन यादव, ऋषि सिंह, अमर सिंह, सुरेद्र सिंह, संजीव मंडल, मौसम श्रीवास्तव ,वीरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, नंदू सिंह कुशवाहा, भरत सिंह, संतोष शर्मा, गुटलू सिंह, कुश सिंह, गौरव राठौर, श्याम साह को मनोनीत किया गया. कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक और स्वर्णिम होगा. कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख जगहों पर होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >