Madhubani News : अवैध प्रेम प्रसंग में हुई थी विजय यादव की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देवधा थाना क्षेत्र के गांव देवधा लचका मुकुंद क्लब के पास में युवक की हुई हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है.

जयनगर. देवधा थाना क्षेत्र के गांव देवधा लचका मुकुंद क्लब के पास में युवक की हुई हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने घटना की जानकारी होने के 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है. इस मामले में डीएसपी विप्लव कुमार ने प्रेसवार्ता की. कहा है कि प्रेम प्रसंग में नेपाल के धनुषाधाम के विजय यादव की हत्या हुई है. आरोपी की पहचान देवधा थाना क्षेत्र के गढ़ा वार्ड 3 निवासी राजा कुमार यादव के रूप में हुई है. डीएसपी ने बताया है कि राजा कुमार यादव का विजय यादव की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. इस बात की जानकारी विजय यादव को हो गया. इसके बाद वह लगातार विरोध कर रहा था. इस बात से राजा यादव ने विजय यादव की हत्या की साजिश रची. जानकारी के अनुसार, बीते 20 फरवरी की रात राजा यादव साजिश के तहत पहले ही हत्या का प्लान बनाया और अपने साथ कुल्हारी भी ले गया. फिर साजिश से विजय यादव को बुलाया. वहां पर दोनों में कहा सुनी होने लगी. इसी बीच राजा यादव ने कुल्हारी से विजय यादव के पर वार कर दिया. जिसके बाद वह गिर गया और फिर उसका गला रेत दिया. हत्या करने के बाद राजा यादव ने शव को फेंक दिया और घर आ गया. डीएसपी ने बताया है कि पुलिस को 21 फरवरी की सुबह एक शव मिलने की जानकारी हुई. इसके बाद जांच की गयी. वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांच आगे बढ़ा तो हत्या मामले का पूरी तरह उद्भेदन हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हारी जब्त कर ली. डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया है कि मामले को लेकर एसआइटी टीम देवधा थानाध्यक्ष प्रीति भारती के नेतृत्व में गठित किया गया था. इस टीम में डीएसपी विप्लव कुमार, थानाध्यक्ष प्रीति भारती, अपर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, एस आई सुमन कुमार, एस आई पप्पू कुमार, ए एस आई गणेश कुमार समेत अन्य बल शामिल थे. प्रेसवार्ता में उपस्थित डीएसपी विप्लव कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रीति भारती आदि थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >