एक अगस्त से होगा सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन

सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के लिए खुशी की खबर. अब उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के बाद स्कूलों में पदस्थापन किया जाएगा.

मधुबनी. सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के लिए खुशी की खबर. अब उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के बाद स्कूलों में पदस्थापन किया जाएगा. इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर जरूरी निर्देश दिया है. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने कहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आगामी एक अगस्त से डीआरसीसी मिठौली में सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा. प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम सुबह के 9 बजे से 04:30 बजे तक किया जाएगा. इसके लिए स्लॉट का निर्धारण कर दिया गया है. पहला स्लॉट सुबह के 09:00 से 10:30 बजे तक, दूसरा स्लॉट 10:30 से 12:00 बजे तक, तीसरा स्लॉट 12:00 से 01:30 से 03 बजे तक व चौथा स्लॉट 03:00 से 04:30 बजे तक निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >