Madhubani News : राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेगी खजौली प्रमुख कुमारी उषा

प्रमुख कुमारी उषा एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने नयी दिल्ली जाएगी.

खजौली. प्रमुख कुमारी उषा एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने नयी दिल्ली जाएगी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले महिला पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज विभाग भारत सरकार ने चयन किया है. कार्यशाला में चयनित पंचायत प्रतिनिधि को प्रशिक्षण देकर और सशक्त बनाया जाएगा. बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के परियोजना निदेशक आनंद शर्मा ने पत्र जारी कर बेहतर काम करने वाली महिला पंचायत प्रतिनिधियों में से दो जिला परिषद अध्यक्ष, पांच प्रखंड प्रमुख व अठाइस ग्राम पंचायत के मुखिया का चयन राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए किया है. यह कार्यशाला 4 मार्च को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में सशक्त महिला पंचायत विषय पर आयोजित होगी. खजौली प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा दरभंगा प्रमंडल से राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए चयनित होने वाली इकलौती प्रमुख है. राष्ट्रीय कार्यशाला में उनका चयन होने से पंचायत प्रतिनिधियों व आमजन में हर्ष है. उनके कार्यशाला में जाने के लिए बिहार सरकार पंचायती राज विभाग पटना की ओर से 3 मार्च को दिल्ली का फ्लाइट टिकट बुक किया गया है. वह 4 मार्च को दिल्ली में कार्यशाला में भाग लेगीं, जबकि 5 मार्च को उनकी वापसी टिकट है. जहां उनके ठहरने, भोजन सहित सारी सुविधा बिहार सरकार व्यय करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >