Benipatti: मर्धन के पानी में मिला 20-25 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

बेनीपट्टी के अरेर थाना क्षेत्र में सोमवार को मर्धन के पानी में एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

Benipatti Crime News: अरेर थाना क्षेत्र के एकतारा गांव में सोमवार को मर्धन के पानी में एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव एकतारा गांव स्थित नहर से करीब एक किलोमीटर पूरब की ओर मिला. मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बतायी जा रही है. शव के सड़े-गले और फूले होने के साथ तेज दुर्गंध आने के कारण आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है.

घास काटने गये ग्रामीण ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एकतारा गांव के कुछ लोग घास काटने के लिए खेत की ओर गये थे. इसी दौरान एक ग्रामीण मर्धन की ओर पहुंचा, जहां उसने पानी में एक युवक का शव उपलाता देखा.

शव दिखाई देने के बाद ग्रामीण गांव लौटे और लोगों को इसकी जानकारी दी. कुछ ही देर में घटना की खबर आसपास के इलाके में फैल गयी. शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये.

कई दिन पुराना बताया जा रहा शव

ग्रामीणों के अनुसार, शव काफी सड़ा-गला और फूला हुआ था. उससे निकल रही तेज दुर्गंध के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई होगी.

मौके पर जुटे लोगों ने आशंका जतायी कि युवक की हत्या करने के बाद शव को मर्धन के पानी में फेंका गया होगा. हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है. मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने के बाद अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव के निर्देश पर एसआइ विनोद कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की.

इसके बाद शव को मर्धन के पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया. पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें

रौशन यादव के परिजनों से मिले पप्पू यादव, एक लाख की मदद के साथ बहनों की जिम्मेदारी ली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >