शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लालमनियां पुलिस शराब के साथ दो तस्कर को पकड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार दिवा गश्ती पर निकले पुलिस बल को थाना क्षेत्र के धता टोल मध्य विद्यालय के पास एक बाइक सवार को रोका.

खुटौना. लालमनियां पुलिस शराब के साथ दो तस्कर को पकड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार दिवा गश्ती पर निकले पुलिस बल को थाना क्षेत्र के धता टोल मध्य विद्यालय के पास एक बाइक सवार को रोका. उनके बाइक पर बंधे बोरी की तलाशी ली. तलाशी के दौरान बोरी से 120 बोतल नेपाल निर्मित देसी शराब बरामद हुआ. फिर उसी स्थान पर एक व्यक्ति को रोका. उनके झोले की तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके झोले से 15 बोतल शराब बरामद हुआ. शराब बरामद होते ही दोनों तस्कर को थाना पर लाकर पूछताछ की गई. जिसमें एक ने अपना नाम अमित कुमार यादव जो लौकहा थाना क्षेत्र के जोकही गांव एवं दूसरा अपना नाम रुस्तम कामत जो ललमनियां का रहने वाला बताया है. शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोनों तस्कर को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >