दिल्ली में सड़क हादसे में बिस्फी के दो सगे भाइयों की मौत

दिल्ली के नजफगढ़ में बिस्फी थाना क्षेत्र के भोज पंडौल पंचायत के सलेमपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों एवं उनके दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई.

बिस्फी . दिल्ली के नजफगढ़ में बिस्फी थाना क्षेत्र के भोज पंडौल पंचायत के सलेमपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों एवं उनके दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक चारो एक ही बाइक पर बैठकर निजी कार्य से कहीं जा रहे थे. जहां बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक का एक्सीडेंट हो गया. जिससे चारों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. मृतकों में पलटू एवं छोटू सगे भाई थे. दोनों भाइयों के मौत की खबर गांव सहित आस पास के इराको में आग की तरह फ़ैल गई. इनके निधन पर स्थानीय सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव, राजसभा सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद, विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल, जिला पार्षद सदस्य अनिता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि मदन यादव, मुखिया प्रतिनिधि राम उद्धार यादव, सिमरी मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिजीत पासवान, रामसकल यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष जय जय राम यादव, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव, जेडीयू नेत्री सीमा देवी, भाजपा नेता सुभाष झा,पंचायत समिति सदस्य रंजीत यादव,समाजसेवी चंदवीर यादव, संदीप यादव,राजद नेता अजित नाथ यादव, सचिन भारती,सहित अन्य लोगो ने शोक प्रकट किया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >