Madhubani News :दो दिवसीय संत सम्मेलन सह ज्ञान यज्ञ कल से

शहर स्थित मध्य विद्यालय, चकदह में दो दिवसीय संत सम्मेलन सह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा.

मधुबनी. शहर स्थित मध्य विद्यालय, चकदह में दो दिवसीय संत सम्मेलन सह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा. इसके लिए महात्मा परमेश्वर की अध्यक्षता व पंकज चौधरी के संचालन में बैठक हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि मानव कल्याण व विश्व शांति के लिए 20 व 21 जून को मध्य विद्यालय, चकदह में दो दिवसीय संत सम्मेलन सह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. जिसमे भारत, नेपाल सहित कई मठ के साधु, संत, महंत, अगुआ, बैरागी, महात्माओं का आगमन होगा. संबोधित करते हुए महात्मा परमेश्वर ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मानव में कुसंग, अज्ञानता के कारण नाना प्रकार के दुर्गुण, अनाचार, कदाचार को दूर कर समरस समाज की स्थापना किया जाना है. सम्मेलन ग्राम विकास चकदह के सहयोग से किया जा रहा है. बैठक में लक्ष्मण चौधरी, राजकुमार यादव, सुरेश कुमार चौधरी, मुखिया बुद्ध प्रकाश, बलराम पासवान, कपिल कुमार, विनय कुमार विक्रांत, राजेश कुमार, विकास ठाकुर, रघुनाथ यादव, रंजन ठाकुर, शशिनाथ चौधरी, महात्मा मुनेश्वर दास, योगेंद्र दास, मनोज यादव, गोपाल कृष्ण कल्याण, लीलाधर पासवान, मुंशी पासवान, गणेश मंडल, राजेंद्र प्रसाद, शोभा लाल पासवान आदि लोगों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >