Madhubani News : चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

रवस्थान थाना पुलिस ने दरभंगा शहर से चोरी हुई बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों संतनगर गांव का राम बाबू महतो एवं मो. अलाउद्दीन है.

झंझारपुर. भैरवस्थान थाना पुलिस ने दरभंगा शहर से चोरी हुई बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों संतनगर गांव का राम बाबू महतो एवं मो. अलाउद्दीन है. बाइक स्वामी दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के टटूआर गांव के आशीष कुमार झा हैं, जो दरभंगा में काम करते हैं. वहीं से इनकी बाइक चोरी कर ली गई थी. इन्होंने दरभंगा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. भैरवस्थान पुलिस ने बाइक के साथ दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसएचओ सतेंद्र तिवारी ने कहा कि दोनों गिरफ्तार लोगों से इतनी जानकारी मिली है कि वह लोग किसी दूसरे से बाइक खरीदी थी. लेकिन किससे खरीदी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है. पुलिस चोर को भी खोजने में लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >