सिमरा के निकट मक्के से लदा ट्रक पलटा

मधेपुरा से राजस्थान जा रही मक्के से लदा एक ट्रक झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा के समीप एनएच 27 पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

झंझारपुर. मधेपुरा से राजस्थान जा रही मक्के से लदा एक ट्रक झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा के समीप एनएच 27 पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. ट्रक में सैकड़ो बोरी मक्का लदा हुआ था. ट्रक चालक ने कहा है कि वह मधेपुरा के जड़िया टोकनिया से राजस्थान के मैथ बकरा जा रहे थे. सिमरा के समीप आगे एक गाड़ी लगी हुई थी. उसे बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गई. ड्राइवर खलासी बालबाल बच गये. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ट्रक मालिक को दुर्घटना की सूचना देकर दूसरे ट्रक में समान लाद कर भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >