बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, दो यात्री घायल

एनएच 27 के मोहना चौक के समीप एक खड़ी बस में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बस के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

झंझारपुर. एनएच 27 के मोहना चौक के समीप एक खड़ी बस में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बस के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में बस में सवार दो यात्री से घायल हो गये. घायलों की पहचान लौकही के दुर्गा देवी एवं विस्फी के आरती झा के रूप में हुई है. हालांकि ट्रक एवं बस के किसी जबावदेह ने थाना में इसे लेकर कोई आवेदन नहीं दिया है. दुर्घटना के बाद पृथ्वीलोक नामक बस अपने गंतव्य दरभंगा की ओर चली गई. ट्रक भी चला गया. बताया जाता है कि आपस में समझौता कर लिया गया है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने घटना की जानकारी होने की पुष्टि की. कहा कि कोई आवेदन नहीं आया है. दोनों घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >