Madhubani News : आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया प्रशिक्षण

बाल विकास परियोजना कार्यालय पंडौल परिसर में आंगनबाडी सेविका को प्रशिक्षण दिया गया.

सकरी. विभाग के दिशा निर्देश पर पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के अन्तर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय पंडौल परिसर में आंगनबाडी सेविका को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 से 27 फरवरी तक बाल विकास परियोजना कार्यालय पंडौल में होगा. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राखी कुमारी के नेतृत्व में प्रशिक्षक महिला पर्यवेक्षिका डॉ. मधुश्री सिन्हा, ज्योति कुमारी, अनु कुमारी, सितल दिवाकर, तनु प्रिया ने सेविका को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान महिला पर्यवेक्षिका डॉ. मधुश्री सिन्हा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा पोषण की जानकारी के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण भी पढ़ाई भी, आधारशिला एवं नवचेतना पाठयक्रम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 19 फरवरी तक केंद्र संख्या एक से 106 तक के आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं. वहीं 20 फरवरी व 22 फरवरी को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 107 से 215 के आंगनबाड़ी सेविका को प्रशिक्षण दिया जायेगा. जबकि केंद्र संख्या 216 से केंद्र संख्या 327 तक के आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण 24 फरवरी, 25 फरवरी व 27 फरवरी तक दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >