Madhubani News : पंचायत विकास सूचकांक के लिए दिया प्रशिक्षण

चायत विकास सूचकांक के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयाेजन हुआ.

लखनौर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत विकास सूचकांक के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयाेजन हुआ. . जिसमें प्रशिक्षक बीपीआरओ रूपेश राय, श्रवण कुमार एवं सभी पंचायत के सरपंच, मुखिया, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण में बीपीआरओ ने कहा कि पंचायती राज के निर्देश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया है. जिसमें प्रतिभागियों को पंचायत विकास सूचकांक (पीडीआइ) में गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका ग्राम, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आंगनबाड़ी में कुपोषण के शिकार बच्चों आदि के बारे में बताया गया. मौके पर मुखिया जगदीश कुमार, विजय यादव, सरपंच चंद्रशेखर गोप, श्रीमोहन ठाकुर, दिनेश प्रसाद यादव, मंजू देवी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >