Madhubani News : पर्यटन व कला संस्कृति मंत्री को किया सम्मानित

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को पर्यटन एवं कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद का जन आभार सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया.

खजौली. स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को पर्यटन एवं कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद का जन आभार सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय व संचालन भाजपा नेता सुमित कुमार सिंह ने किया. इस दौरान मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को एनडीए के कार्यकर्ताओं ने पाग, दोपटा एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया. वहीं बिहार सरकार के पर्यटन एवं कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने उपस्थित एनडीए कार्यकर्ताओं को कहा कि खजौली विधान सभा क्षेत्र सहित बिहार एवं जिला में पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह मेरे ऊपर बिहार के नेताओं ने विश्वास किया है उस वर खड़ा उतरूंगा. उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में अविलंब कार्य शुरू कर भगवान राम एवं सीता माता की अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में फाइव स्टार होटल बनने की पहल की जा रही है. उन्होंने कहा कि सोनपुर में हरिहर नाथ मंदिर को काशी कारीडोर की तर्ज पर पर्यटन स्थल बनाने पर जोर दिया गया गया. एनडीए नेता कुंदन कुमार सिंह एवं लोजपा आर के प्रदेश सचिव विश्वजीत आनंद ने कहा कि खजौली में महामाया स्थान एवं राजनगर राज पैलेस को पर्यटन स्थल घोषित कर निर्माण कराने की मांग की है. डा. प्रभात कुमार ने कहा कि खजौली में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज प्रखंड मुख्यालय में बनाने की मांग की. वहीं जिप सदस्य जितेंद्र कुमार भारती, एनडीए नेता एवं पूर्व प्रमुख संजीव राय, भोला राय ने कहा कि खजौली विधान सभा क्षेत्र के अलावे मिथिला में पर्यटन क्षेत्र में विकास की मांग की. मौके पर सीओ विजय कुमार, पूर्व उप प्रमुख संजय कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि शंभुनाथ ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री सरोज कुमार सिंह, मुखिया अर्जुन सिंह, अमरेंद्र राय, भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, प्राचार्य अनीश झा, प्रमोद कुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >