Madhubani News : शिक्षा विभाग में अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए दावा आपत्ति से संबंधित कागजात जमा करने की अंतिम तिथि आज

आश्रितों के प्रमाण पत्र मिलान से संबंधित कोई भी कागजात के जमा करने का छह सितंबर तक अंतिम मौका है.

मधुबनी. सेवाकाल में मृत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर विद्यालय लिपिक एवं विद्यालय परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए प्राप्त निर्देश एवं समय तालिका के अनुरुप निर्धारित समय पर औपबंधिक मेधा सूची, अंतिम मेधा सूची प्रकाशन के बाद काउंसेलिंग में उपस्थित आश्रितों के प्रमाण पत्र मिलान से संबंधित कोई भी कागजात के जमा करने का छह सितंबर तक अंतिम मौका है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्यालय आदेश निकाला है. जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की पिछले 7 अगस्त को सम्पन्न बैठक में लिए गये निर्णय के अनुरूप सभी आश्रितों से मृत सरकारी सेवक का वंशावली एवं शपथ पत्र की मांग की गई. इसके बाद समिति के निर्णय के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी आवेदन एवं वांछित कागजात स्थापना उप समाहर्त्ता कार्यालय को उपलब्ध कराया गया. स्थापना उप समाहर्ता कार्यालय द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में डीईओ कार्यालय द्वारा सभी आश्रितों से चल-अचल संपत्ति का विवरण, परिवार के सभी व्यस्क सदस्यों का अनियोजन प्रमाण-पत्र एवं कार्य विवरणी, मृत्यु प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मूल प्रति उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया गया था. पुनः जिला पदाधिकारी सह-अध्यक्ष जिला स्तरीय अनुकंपा समिति द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में परिवार के अन्य आश्रितों से स्व-घोषणा पत्र की मांग की गई. उपरोक्त प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत काउन्सिलिंग में उपस्थित सभी आश्रितों द्वारा जमा किये गये आवेदन एवं संगत कागजातों जांचोपरांत तैयार मैट्रिक्स के अवलोकन जिला पदाधिकारी – सह – अध्यक्ष, जिला स्तरीय अनुकंपा समिति द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में नैसर्गिक न्याय के तहत पुनः अंतिम अवसर प्रदान करते हुए काउंसेलिंग में उपस्थित सभी आश्रितों को निदेशित किया गया है. वैसे कागजात 6 सितंबर शनिवार तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में संख्या 2 में पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न 5 बजे के बीच अचूक रुप से जमा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. उसके उपरांत किसी भी प्रकार का कागजात अभिलेख जमा करने का दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा. प्राप्त कागजातों के आधार पर सभी योग्य आश्रित का आवेदित पद पर नियुक्ति के लिए वांछित प्रस्ताव दिनांक 8 सितंबर सोमवार को जिला स्तरीय अनुकंपा समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >