Madhubani News : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल

अनुमंडल क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए.

लखनौर झंझारपुर. अनुमंडल क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. घायलों में भैरव स्थान थाना क्षेत्र के खड़क निवासी बबलू साह व जगदेव मंडल शामिल हैं. इनमें से एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहीं, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हरणा निवासी मोहम्मद नइम भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें भी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >