एक दिन में तीन लोग लापता, महिला दो बच्चों संग गायब, विवाहिता और छात्रा भी नहीं लौटी; पुलिस ने बनाई टीम

मधुबनी से तीन गुमशुदगी के मामले सामने आए हैं, जिनमें एक महिला अपने दो बच्चों के साथ, एक विवाहिता और एक 12वीं की छात्रा लापता हैं। पुलिस ने अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Madhubani News: थाना क्षेत्र में सोमवार को तीन अलग-अलग गांवों से गुमशुदगी के तीन मामले सामने आए हैं. महिला, विवाहिता और 12वीं की छात्रा के लापता होने की घटनाओं के बाद पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में पुलिस टीम गठित कर लापता लोगों की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.

दो बच्चों के साथ घर से निकली महिला नहीं लौटी

पहला मामला भटगामा गांव का है. यहां एक महिला अपने दो बच्चों के साथ घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी.

महिला के पति की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी पिंटू को नामजद किया गया है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी के मोबाइल से महिला के पास लगातार फोन आते थे.

विवाहिता के लापता होने पर चार लोगों पर केस

दूसरा मामला सनपतही गांव का है, जहां विवाहिता पूजा कुमारी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज हुई है.

पूजा के ससुर ने दर्ज कराई शिकायत में दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के अवाम पोखरभिंडा निवासी प्रदीप सदाय समेत चार लोगों को नामजद किया है.

परीक्षा देने गई छात्रा वापस नहीं लौटी

तीसरा मामला मिसरौलिया गांव का है. यहां 12वीं कक्षा की एक छात्रा टेस्ट परीक्षा देने खुटौना गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी.

छात्रा की मां ने मामले में मिसरौलिया गांव के दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सभी मामलों की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और लापता लोगों की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Avnish kumar karn

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >