हथियार से लैस चोरों ने जेवरात सहित पचास हजार नकद चुरायी

रुद्रपुर थाना क्षेत्र की रखबाड़ी पंचायत के वार्ड 8 में हथियार से लैस शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

अंधराठाढ़ी. रुद्रपुर थाना क्षेत्र की रखबाड़ी पंचायत के वार्ड 8 में हथियार से लैस शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की. चोरी की घटना मंगलवार की रात सुशील कुमार के घर की है. इस दौरान चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुस गये, जहां हजारों रुपये की सोना, चांदी, रुपये लेकर चले गये. गृहस्वामी सुशील कुमार ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि सोने का झुमका, लॉकेट, चार पीस चुड़ी, चेन, कान की बाली, अंगूठी, 6 चेन चांदी के, करीब 2 किलो चांदी का पायल, एक मोबाइल, मंगटीका, हाथसंकर, नथिया, मंगलसूत्र, ढोलना, पायल, 50 हजार रुपये चोरी की बात कही है. उन्होंने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >