Madhubani News : प्रदूषण नियंत्रण के लिये शहर में होगा वाटर स्प्रिंकलर से छिड़काव

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय से नगर निगम मधुबनी की स्प्रिंकलर मशीन युक्त वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मधुबनी.

शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय से नगर निगम मधुबनी की स्प्रिंकलर मशीन युक्त वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहल शहर में वायु गुणवत्ता सुधारने और सड़कों पर जमी धूल को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है. इस स्प्रिंकलर मशीन युक्त वाहन से रोड पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा, जिससे सड़क किनारे जमी धूल नहीं उड़ेगी और वायु प्रदूषण में कमी आएगी. इस पहल से एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार होगा और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा.

जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यह एक प्रभावी प्रयास है. इससे अस्थमा, एलर्जी और अन्य सांस संबंधी बीमारियों से राहत मिलेगी. उन्होंने आम जनता से भी अनुरोध किया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान अवश्य दें. व्यापक जनसहभागिता से ही स्वच्छता अभियान को सफल बना सकते है. मेयर अरुण राय ने कहा कि इससे मधुबनी शहर प्रदूषण मुक्त होगा. नगर निगम मधुबनी नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर कार्य कर रहा है. इस अवसर पर मेयर नगर निगम मधुबनी अरुण राय, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, सदर एसडीओ अश्वनी कुमार, वार्ड पार्षद मनीष सिंह सहित कई अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >