Madhubani News : फ्लिपकार्ट गोदाम में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र की ब्लॉक रोड स्थित विवाह भवन के पास स्थित फ्लिपकार्ट गोदाम में गुरुवार की रात चोरी होने की घटना सामने आ रही है.

बेनीपट्टी. थाना क्षेत्र की ब्लॉक रोड स्थित विवाह भवन के पास स्थित फ्लिपकार्ट गोदाम में गुरुवार की रात चोरी होने की घटना सामने आ रही है. चोर की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद है. कैमरे के फुटेज में चोर को गोदाम भवन के छत से नीचे उतरते देखा जा रहा है. बिजली आपूर्ति बंद कर गेट तोड़कर गोदाम में प्रवेश करता दिख रहा है. बताया जा रहा है कि इसके बाद चोर सीसीटीवी कैमरे को बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना देर रात करीब 12 बजे से डेढ़ बजे के बीच की है. शुक्रवार की सुबह जब संबंधित कर्मी गोदाम पर पहुंचा तो गोदाम में डिलेवरी का सामान बिखरा देखा. तब उसे चोरी का पता चला. इसके बाद गोदाम कर्मी ने घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना को दी. सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना के एसआइ विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस सीसीटीवी कैमरे फुटेज का अवलोकन कर संग्रहित कर उसके आधार पर छानबीन करने में जुटी है. उधर, फ्लिपकार्ट गोदाम में चोरी की सूचना कंपनी के वरीय अधिकारियों को दे दिए जाने की बात फ्लिपकार्ट के गोदाम के कर्मी ने कही. उन्होंने यह भी बताया कि कस्टमर को डिलीवर कराने के लिये कंपनी द्वारा बंद लिफाफे में सामग्री गोदाम में भेजी जाती है. लिफाफे में सामग्री पैक रहने के कारण गोदाम के कर्मियों को पैक में रखे हुए सामान की जानकारी नही मिल पाती है. ऐसी स्थिति में चोरी गये सामानों का सटीक आकलन मुश्किल है. हालांकि फिलहाल गोदाम कर्मियों के सामानों की सूची तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है. सूची तैयार होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >