कड़ी सुरक्षा में कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा आज

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की कार्यालय परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा 11 मई को होगी. परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारी पूरी है.

मधुबनी. बिहार कर्मचारी चयन आयोग की कार्यालय परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा 11 मई को होगी. परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारी पूरी है. कर्मचारी चयन आयोग की प्रारंभिक परीक्षा जिला में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 9 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक ही होगी. परीक्षा केंद्र में जूता, मोजा पहनकर प्रवेश करना वर्जित है. परीक्षार्थी चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं. 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 11,188 अभ्यर्थी भाग लेंगे. शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. परीक्षा रविवार को एक पहली पाली में दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगी. पूर्वाहन 11 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा केंद्र में नहीं होगा. परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्मार्टवाच जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. अभ्यर्थियों को मात्र एडमिट कार्ड एवं फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करना है. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन जांच तीन स्तर पर होगी. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और मोबाइल जैमर लगे होंगे. परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित करने के लिए उसके आसपास के निर्धारित परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >