Madhubani : मोहन का शव पहुंचते ही परिवारजनों को रो-रोकर हुआ बुरा हाल

रुद्रपुर थाना क्षेत्र के नवनगर गांव में शुक्रवार की दोपहर मृतक मोहन साहु 50 की शव पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाट पसर गया.

अंधराठाढ़ी . रुद्रपुर थाना क्षेत्र के नवनगर गांव में शुक्रवार की दोपहर मृतक मोहन साहु 50 की शव पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाट पसर गया. परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगी. इससे पूरा गांव गमगीन हो गया. मृतक का शव देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. मोहन साहु झंझारपुर कोर्ट में मुंशी का कार्य करते थे. गुरुवार को वह बाइक से झंझारपुर कोर्ट जा रहे थे. जहां एनएच 27 पिपरोलिया के समीप पीछे से स्कार्पियो ने ठोकर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था. जिनका इलाज दरभंगा के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने गुरुवार की देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक मोहन साहु के दो पुत्र एक पुत्री है. दोनों पुत्र की शादी हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

SHAILENDRA KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >