Madhubani : मैथिली साहित्य एवं कला-संस्कृति को जानने की जरूरत : नीतीश

पोथीघर फाउंडेशन का द्वितीय वार्षिकोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया.

मधुबनी . पोथीघर फाउंडेशन का द्वितीय वार्षिकोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान मैथिली भाषा कला साहित्य एवं संस्कृति के जागरूकता के तहत विशेश्वर सिंह मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय नरार में राजकमल चौधरी स्मृति प्रतिभा महोत्सव का आयोजन किया. इस प्रतियोगी परीक्षा में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार, विशेष आमंत्रित अतिथि प्रेमचंद्र झा, प्रधानाध्यापक डॉ रवीन्द्र झा उपस्थित हुए. डॉ रवीन्द्र झा ने अतिथियों का स्वागत किया. प्रतियोगिता में निशांत कुमार ने प्रथम, रजत कुमार ने द्वितीय एवं वर्षा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रथम स्थान प्राप्त निशांत कुमार को नीतीश कुमार ने, द्वितीय स्थान प्राप्त रजत कुमार को प्रेमचन्द्र झा ने तथा तृतीय स्थान प्राप्त वर्षा कुमारी को सुमन झा ने पुरस्कार प्रदान किए. डॉ रवीन्द्र झा ने अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि राजकमल चौधरी स्मृति प्रतिभा महोत्सव छात्रों युवाओं में अपनी भाषा संस्कृति के प्रति जागरूक करना है. अपने उद्धबोधन में मुख्य अतिथि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में जिज्ञासा उत्पन्न होती है और आगे चलकर सभी इसे पढ़ते हैं और अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं. प्रेम चंद्र झा ने कहा कि मिथिला सदैव ज्ञान परंपरा को संभाल कर रखा है पोथीघर फाउंडेशन के इस आयोजन से समाज में अपनी भाषा संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलेगी डॉ रवीन्द्र झा ने पोथीघर फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और छात्रों को मैथिली भाषा संस्कृति को ढूंढ ढूंढ कर पढ़ने और समझने का आग्रह किया है. कार्यक्रम का संचालन सुमित श्री झा ने और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव आनंद मोहन झा ने किया. इस दौरान सुमन झा, रवीन्द्रमोहन झा, रवि चौधरी, नितेश झा, राजनाथ पंडित, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, श्रुति कुमारी शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र -छात्राओं एवं नरार ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >