खजौली. प्रखंड क्षेत्र स्थित महाराजपुर चौक के पास चंद्रडीह पंचायत भवन पर शुक्रवार को मुखिया जय प्रकाश मंडल की अध्यक्षता में राजस्व महा अभियान शिविर का आयोजन हुआ. इसका नेतृत्व अंचल राजस्व कर्मचारी महादेव साफी ने किया. मौजा महाराजपुर एवं चंद्रडीह मौजा के रैयतों से जमीन के रिकॉर्ड, अभिलेख की अशुद्धि को सुधारने के लिए भारी मात्रा में आवेदन प्राप्त किया. राजस्व कर्मचारी महादेव साफी ने कहा कि सभी रैयतों को बारी बारी से जमीन के कागजात व आवेदन को ऑनलाइन ओटीपी के आधार पर कागजात को जमा लिया गया. उन्होंने कहा कि इस महा अभियान में रैयतों की जमीन के अभिलेख जमाबंदी में मौजूद नाम, पिता का नाम, खाता, खेसरा, रकवा, लगान सहित अन्य त्रुटियों को सुधारना और अद्यतन करना है. ताकि भविष्य में भूमि विवादों की रोकथाम हो सके. इस राजस्व महा अभियान में राजस्व कर्मचारी महादेव साफी, सीएससी संचालक संतोष कुमार, कार्यपालक सहायक मो. ज़हिर उद्दीन, नैला परवीन, मुकेश कुमार, रैयत बलराम ठाकुर, नवीन कुंवर, भोला ठाकुर, मुकेश कुमार मिश्र, नवलकांत कुंवर, अमीन सुधीर कुमार ठाकुर, संजीव कुमार सिंह, रामदेव ठाकुर सहित सैकड़ों रैयत मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
