Madhubani News : मैट्रिक एग्जाम : दूसरे के बदले परीक्षा देते एक किशोर धराया

केंद्रों पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण वातावरण में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं की पांचवें दिन की परीक्षा हुई.

मधुबनी. जिले के परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण वातावरण में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं की पांचवें दिन की परीक्षा हुई. पहली पाली में बीएम कॉलेज रहिका परीक्षा केंद्र पर दूसरे के बदले परीक्षा देते एक किशोर धराया. पांचवें दिन दोनों पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा ली गयी. जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक की पांचवें दिन की परीक्षा में शुक्रवार को 63851 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था. लेकिन परीक्षा में 62623 परीक्षार्थी ही शामिल हुए. वहीं 1228 छात्र-छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं की पांचवें दिन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ली गई. परीक्षा के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये थे. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. बिना पूर्व अनुमति के किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गयी. परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए शिक्षा विभाग व पुलिस प्रशासन के लोग दिनभर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >