Madhubani News : अंधराठाढ़ी के ठठरी गांव में करेंट लगने से किशोर की मौत

रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ठठरी गांव में रविवार को करेंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी.

अंधराठाढ़ी. रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ठठरी गांव में रविवार को करेंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी. उसकी पहचान 12 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि घर के बगल में एक नंगा तार लटका हुआ था. कृष्ण कुमार खेलते हुए नंगे तार के संपर्क में आ गया. उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि चार दिन पहले इस अगल-बगल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. जिसमें डीजे प्रबंधक ने कृष्ण कुमार के आंगन से होकर नंगे तार ले गया था. इसी तार की चपेट में वह आ गया. रुद्रपुर थाना अध्यक्ष आयशा कुमारी ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >