तालाब में डूबने से किशोर की मौत

थाना क्षेत्र के मधेपुर बाजार दर्जी टोला में तालाब में डूबने से एक 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. घटना मंगलवार लगभग 6 बजे सुबह की बताई गई है.

मधेपुर. थाना क्षेत्र के मधेपुर बाजार दर्जी टोला में तालाब में डूबने से एक 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. घटना मंगलवार लगभग 6 बजे सुबह की बताई गई है. मृतक किशोर मधेपुर बाजार के दर्जी टोला निवासी मो. सेफ बताया गया है. परिजनों को घटना की जानकारी दिन के लगभग 11 बजे मिली. जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. आज पास के बच्चों ने परिजनों को बताया कि मो. सेफ स्नान कर रहा था. इसी जानकारी पर परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा शव को सनोज पोखरा में तलाश की गयी. जहां से बरामद कर मधेपुर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बालक अन्य लड़कों के साथ सनोज पोखरा में स्नान कर रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >