शिक्षक दिवस पर मधुबनी के स्कूलों में गुरु सम्मान का संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

मधुबनी के स्कूलों में शिक्षक दिवस 2026 का भव्य आयोजन हुआ. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया. शिक्षा और गुरु के महत्व को रेखांकित किया गया.

Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर मधुबनी के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया. इंडियन पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नाट्य मंचन के माध्यम से शिक्षा और गुरु के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका डॉ निखत रियाजी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये.

डॉ निखत रियाजी ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन न केवल देश के राष्ट्रपति थे, बल्कि महान शिक्षक और शिक्षाविद् भी थे. उन्होंने कहा कि शिक्षक होना गर्व और सौभाग्य की बात है.

विद्यालय के प्राचार्य ठाकुर नरेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षक की भूमिका को भावपूर्ण तरीके से समझाते हुए कहा कि शिक्षक उस रबर की तरह होता है, जो पेंसिल रूपी विद्यार्थियों की गलतियों को मिटाता रहता है, ताकि वे अगली बार वही गलती न दोहराएं. उन्होंने कहा कि कई बार विद्यार्थियों की गलतियां सुधारते-सुधारते शिक्षक स्वयं को भी खपा देते हैं.

इस अवसर पर छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया.

पोल स्टार स्कूल में भी मनाया गया शिक्षक दिवस

पोल स्टार स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. निदेशक डॉ कैलाश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति की पूछ हर जगह होती है. इसलिए सभी छात्रों को नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए.

प्राचार्य डॉ भारती झा ने कहा कि सभी कुछ लोग छीन सकते हैं, लेकिन ज्ञान कोई नहीं छीन सकता. कार्यक्रम में अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद यादव भी शामिल हुए.

माउंट कार्मेल स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन

माउंट कार्मेल स्कूल जयनगर एवं बाबू साहेब ड्योढ़ी में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल के निदेशक रूपाली सिंह एवं प्रवीण कुमार सिंह ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने के साथ ही बेहतर नागरिक बनकर देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया.

स्कूल प्रशासन की ओर से छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षक दिवस के महत्व और शिक्षकों के योगदान पर भी चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें

Khutauna Police Attack: विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, SI अंकित कुमार घायल; पांच गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >